spot_img

Ghaziabad: शामली से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत

गाजियाबाद :(Ghaziabad) लोनी बॉर्डर इलाके (Loni Border area) में ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बरामद किया। अभी तक मृतकों में किसी की पहचान नहीं हो सकी है। तीनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास है।

यह घटना रविवार की सुबह 4:30 बजे राज इंटर कॉलेज के सामने बेटा हाजीपुर में उसे समय हुई जब शामली से ट्रेन दिल्ली जा रही थी। सुबह को छह बजे लोगों ने रेलवे लाइन पर तीन युवकों के शव पड़े देखें तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों में दो के पास से की-पैड वाले मोबाइल बरामद हुए हैं। मोबाइल से ही पहचान करने की प्रयास किया जा रहा है।

New Delhi : इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म कर देना चाहिए : सचिन

नई दिल्ली : (New Delhi) पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Legendary former batsman Sachin Tendulkar) का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier...

Explore our articles