spot_img

Lucknow: पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता : महापौर

लखनऊ: (Lucknow) राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) ने रविवार को कहा कि पर्यावरण को संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नगर निगम लखनऊ और एचसीएल फाउण्डेशन अपनी ओर से पहल कर रहा है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से घोषित उपवन क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों की देखरेख में अभी तक चार लाख पौधे लगाये गये हैं। रोपित पौधों को अब संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए फलदार पौधे,तालाब और ग्रास लैंडस्केप को स्थापित कराया गया।

महापौर ने नगर निगम और एचसीएल फाउण्डेशन के संयुक्त प्रयास से वन क्षेत्र विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बिजनौर, सरोजनीनगर, अटल हरित उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। महापौर ने उपवन क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्वयं भी पौधा लगाया।

उपवन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान महापौर सुषमा,एचसीएल फाउण्डेशन के अधिकारियों के अलावा पार्षद सौरभ सिंह मोनू,अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kathmandu : बजट के बाद नेपाल में सोने की कीमत प्रति तोला 3 लाख रुपये के पार

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल की बालेन्द्र सरकार (budget by Nepal's Balendra administration on Friday) के शुक्रवार को बजट पेश करने के बाद रविवार को...

Explore our articles