फिरोजाबाद : जनपद पुलिस की डायल 112 गाडी का रेस्पांस टाइम पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। पीड़ित द्वारा जैसे ही फोन किया जाता है तो तत्काल सबसे पहले गाड़ी के पहुंचने का काम सभी जनपदों में फिरोजाबाद पुलिस ने पाया है।
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि 29 मई को जनपद फिरोजाबाद की डायल 112 द्वारा रेस्पांस टाइम के मामले में यूपी में प्रथम स्थान पाया है। सबसे कम समय में शिकायतकर्ता द्वारा डायल 112 पर शिकायत करने पर पुलिस की गाडी शिकायकर्ता के पास पहुंच गई थी। इस रेस्पोंस को जब पूरे यूपी में देखा गया तो फिरोजाबाद का सबसे पहला स्थान आ गया।
उन्होंने बताया कि जब किसी शिकायतकर्ता द्वारा लखनऊ में डायल 112 पर फोन किया जाता है तो उस क्षेत्र की संबंधित डायल 112 की पुलिस की गाड़ी को यह संदेश देकर तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा जाता है। पूरे यूपी के 75 जनपदों में फिरोजाबाद की पुलिस ने रेस्पोंस टाइम पर पहला स्थान पाया है।


