spot_img

FIH Pro League : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 5-4 से हराया, हरमनप्रीत की हैट्रिक

एंटवर्प : (Antwerp) हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की बदौलत भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के यूरोपीय चरण के अपने चौथे मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ 5-4 से जीत दर्ज की।भारत के लिए, अरजीत सिंह हुंदल (7′), गुरजंत सिंह (18′) और हरमनप्रीत सिंह (29′, 50′ और 52′) ने, जबकि अर्जेंटीना के लिए, फेडेरिको मोंजा (3′), निकोलस कीनन (24′), तादेओ मारुची (54′) और लुकास मार्टिनेज़ (57′) ने गोल किये।भारत ने मैच में अच्छी शुरुआत की, पहले क्वार्टर में अधिकांश समय गेंद अपने पास रखी और सटीक पास देकर अर्जेंटीना के स्ट्राइकिंग सर्कल में अपनी जगह बनाई।

हालाँकि, मैच के तीसरे मिनट में फेडेरिको मोंजा ने गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। जवाब में, भारत ने अरिजीत सिंह हुंदल (7′) के शानदार फील्ड गोल से जल्द ही बराबरी कर ली। एक मिनट शेष रहते भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। पहला क्वार्टर 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

भारत ने दूसरे क्वार्टर की शानदार शुरुआत की। गुरजंत सिंह ने मैच के 18वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।मैच के 24वें मिनट में निकोलस कीनन ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हालाँकि, भारत ने एक मिनट शेष रहते ही पेनल्टी कॉर्नर अर्जित कर लिया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (29′) ने कोई गलती नहीं की और गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत अर्जेंटीना से 3-2 से आगे था।

तीसरा क्वार्टर मनोरंजक था, जिसमें दोनों टीमों ने तेज-तर्रार हॉकी का प्रदर्शन करते हुए आक्रमण की गति तेज कर दी। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल सका क्योंकि हरमनप्रीत के शॉट को अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोक दिया। दोनों टीमों की रक्षापंक्ति मजबूत होने के कारण तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा और 3-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

चौथा क्वार्टर शानदार खेला गया और भारत टॉप गियर में आ गया। उन्होंने अर्जेंटीना को गलतियाँ करने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण टीम को 10 मिनट शेष रहते हुए पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (50′) ने इस मौके का फायदा उठाते हुए गोल कर भारत को 4-2 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद, भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह (52′) ने फिर से गोल में बदलते हुए टीम को 5-2 से बढ़त दिला दी। अर्जेंटीना ने तादेओ मारुची (54′) और लुकास मार्टिनेज (57′) को गोल की बदौलत स्कोर 5-4 कर दिया, अंतिम हूटर बजने तक यही स्कोर रहा और भारत ने 5-4 से जीत हासिल कर ली।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अगला मुकाबला 1 जून को जर्मनी से होगा।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles