spot_img

Entertainment: पहले बिना शादी के बनी मां, अब एक्ट्रेस का दूसरे बॉयफ्रेंड से अफेयर, वायरल हुई फोटो

‘एक दीवाना था’, ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर एमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एमी ने स्विट्जरलैंड में लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘गॉसिप गर्ल’ के ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक उर्फ चक बैस से सगाई कर ली है। तस्वीरें खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने कैप्शन के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर एड वेस्टविक बर्फीले पहाड़ के पास एक पुल पर एमी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। एमी उनकी बात मान लेती हैं और इसके बाद दोनों जश्न मनाते नजर आते हैं। दोनों की ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

एड से पहले एमी जॉर्ज पानायियोटौ के साथ रिलेशनशिप में थीं। वर्ष 2019 में जॉर्ज ने एमी को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी दौरान एमी बिना शादी के एक बच्चे की मां बनीं। 2019 में एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद एमी और जॉर्ज अलग हो गए। तभी एमी की जिंदगी में ऐड वेस्टविक की एंट्री हुई।

एमी और एड ने वर्ष 2022 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। ऐड पिछले साल मुंबई आया थे। तब गेटवे ऑफ इंडिया के सामने दोनों की लिप-लॉक करते हुए फोटो वायरल हो गई थी। अब दोनों सगाई चुके हैं और कई सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, एमी के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आएंगी। इसमें वह विद्युत जामवाला, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एमी ने वर्ष 2012 में फिल्म ‘एक दीवाना था’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles