spot_img

Entertainment: बॉक्स ऑफिस पर अब ‘एनिमल’ की भिड़ंत ‘गदर-2’ और ‘ओह माय गॉड-2’ से नहीं होगी

एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ अब 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी

अभिनेता रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ अब 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अभी नई रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है। सनी देओल की ‘गदर-2’ और अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड-2’ एक ही दिन रिलीज होंगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत ‘एनिमल’ से होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है।

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘एनिमल’, ‘गदर-2’ और ‘ओह माय गॉड-2’ के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश में इस बात पर काफी बहस हुई कि किसको ज्यादा नुकसान होगा। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह अपडेट शेयर किया।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’11 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। आने वाले दिनों में नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।”

पिछले महीने ‘एनिमल’ की टीम ने प्री-टीज़र शेयर किया था। वीडियो में रणबीर हाथ में कुल्हाड़ी लिए एक ग्रुप से लड़ते नजर आ रहे हैं। कई लोगों पर हमला करने के लिए कुल्हाड़ी उठा ली है। रणबीर ने सफेद धोती और कुर्ता पहना था। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आ रहे हैं और उनका कंधा खून से लथपथ है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी देओल, सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर भी हैं।

Explore our articles