spot_img

Dibrugarh: पुलिस इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, एक महिला घायल

डिब्रूगढ़:(Dibrugarh) डिब्रूगढ़ जिला के लाहोवाल रंगपुरिया में आज तड़के नामरूप पुलिस थाने के ओसी इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला (OC Inspector Anupam Gwala) ने अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के 2 बजे के आसपास पुलिस इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना में बिष्णुप्रिया लाहोन गोगोई नामक एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बिपुल गोगोई के घर पर हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच चल रही है। पुलिस ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles