spot_img

Dharamshala : कर्नल सीके नायडू अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम घोषित

धर्मशाला : (Dharamshala) बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता (BCCI’s Colonel CK Nayudu Under-23 Cricket Competition) के लिए हिमाचल की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान मृदुल सुरोच को सौंपी गई है। घोषित टीम प्रतियोगिता के पहले दो मैचों के लिए है जबकि बाद के मैचों में टीम में बदलाव सम्भव है।

17 सदस्यीय टीम में कप्तान मृदुल सुरोच के अलावा टीम में कुशल पाल, योगदीप ठाकुर, आर्यव्रत शर्मा, दीपेंद्र सिंह राणा, पूर्ब राज सिंह, अमनप्रीत सिंह, वैबभ कल्टा, दिनेश शर्मा, साहिल कुमार, रितिक कुमार, चिराग शर्मा, प्रल्हाद सिंह राजपूत,आयुष कोठारी, हिमांशु बैक, रोहित ठाकुर और विनय कुमार शामिल हैं। इसके अलावा टीम में 12 खिलाड़ी स्टैंड बाई रखे गए हैं।

वहीं टीम के कोच की जिम्मेदारी अनुज पाल दास को दी गई है जबकि सहायक कोच तिलक राज को बनाया गया है।

सात जनवरी को पहले मैच में जम्मू के साथ भिड़ेगा हिमाचल

चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में हिमाचल की टीम सात से 10 जनवरी तक जम्मू के साथ जम्मू में भिड़ेगी। इसके अलावा हिमाचल 14 से 17 जनवरी तक वलसाड में गोवा के साथ, 21 जनवरी से 24 जनवरी को हैदराबाद में हैदराबाद के साथ, 28 से 31 जनवरी तक कर्नाटक के साथ हमीरपुर के अमतर में, चार से सात फरवरी तक पोंडिचेरी में पोंडिचेरी के साथ, 11 से 14 फरवरी तक उत्तरप्रदेश के साथ अमतर में तथा18 से 21 फरवरी तक अमतर में ही बड़ौदा के साथ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगा। हिमाचल इस दौरान कुल सात मैच खेलेगा।

Explore our articles