spot_img

Dhanbad : धनबाद के कतरास में हिंसक झड़प मामले में 20 से अधिक गिरफ्तार, पुलिस ने डेरा डाला

धनबाद: (Dhanbad) जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद केलूडीह खटाल में टोटो की बैटरी चार्जर चोरी होने के बाद दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को यहां दो पक्षों में घंटों तक जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। धनबाद एसडीएम के आदेश पर छाताबाद, केलूडीह और आकाशकिनारी में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है।

बाघमारा प्रखंड के सीओ केके सिंह ने बताया कि अब स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 भी लगाया गया है। क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। शांति व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। घटना में शामिल एक महिला समेत 20 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Explore our articles