Home chhattisgarh Dhamtari : आनलाइन मंगाए गए धारदार चाकू और एयर गन जब्त

Dhamtari : आनलाइन मंगाए गए धारदार चाकू और एयर गन जब्त

0
237

विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस की तैयारी, लगातार हो रही कार्रवाई

पुलिस द्वारा जब्त किए गए आनलाइन मंगाए गए धारदार चाकू और एयर गन

धमतरी : विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस की तैयारी चल रही है। लगातार कार्रवाई कर पुलिस कानून व्यवस्था बनाने में लगी है, ताकि चुनाव के समय अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

पुलिस ने आनलाइन शापिंग साइट्स से धारदार व बटनदार चाकू, एयर पिस्टल मंगाने वाले एवं अपने वाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम में हथियार सहित स्टेटस लगाने वालों के विशेष अभियान चलाया है। अपराधों की रोकथाम हेतु आनलाइन मंगाए गए चाकू, छुरी एवं अन्य धारदार हथियारों तथा एयर पिस्टल को जब्त किया गया। साइबर सेल ने आनलाइन शापिंग साइटों से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर 21 नग बटंची, 12 नग धारदार चाकू, चार नग पेन चाकू, एक लाइटर पिस्टल, तथा दो नग एयर पिस्टल जब्त किया है। ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए तथा उनसे इस प्रकार के हथियार मंगाने का कारण पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन एवं शौक के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू मंंगाने की बात पुलिस को बताई है। जिन लोगों ने आर्डर कराया था , किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था। उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गए तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइश भी दी गई।

युवा मंगवा रहे चाकूचाकू मंगवाने वालों में युवा वर्ग के लोग हैं। इसमें ज्यादातर 17 से 25 साल के युवा अधिक है। इनके पालकों व अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू, छुरी न रखने समझाइश दे। लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार, फैंसी चाकू, छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जाएगी।