spot_img

Dhamtari : नवजात शिशु मृत पैदा हुआ, जिला अस्पताल में स्वजन मचाया हंगामा

Dhamtari: Newborn Baby Born Dead, Family Creates Ruckus at District Hospital

धमतरी : (Dhamtari) प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। भर्ती के दौरान डाक्टर व नर्साें ने स्वजन को सामान्य प्रसव कराने व गर्भवती महिला समेत नवजात की स्थिति सामान्य बताया था, लेकिन भर्ती के छठवें दिन रात में जब प्रसव हुआ, तो नवजात शिशु को मृत बताया गया।

इससे स्वजन आक्रोशित हो उठे। जिला अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर कलेक्टर से इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की चेतावनी स्वजन ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के रामसागरपारा निवासी दिलीप कुर्रे (Dilip Kurre, a resident of Ramsagarpara in Dhamtari city) ने अपनी गर्भवती पत्नी ममता कुर्रे को प्रसव के लिए 28 जनवरी को जिला अस्पताल के जचकी वार्ड में भर्ती कराया। भर्ती के दौरान स्वजन को डाक्टर व नर्साें ने जच्चा-बच्चा की स्थिति बेहतर बताकर सामान्य प्रसव होने की जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन छह दिनों तक उपचार कर सामान्य प्रसव कराने कोशिश करता रहा। इस बीच दो फरवरी की रात गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया, तो नवजात शिशु मृत अवस्था में पाया गया। इसकी जानकारी जब अस्पताल प्रबंधन ने स्वजन को दिए, तो गर्भवती महिला के स्वजन आक्रोशित हो उठे। अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा मचाने लगा।

स्वजन का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने गर्भ में बच्चे की मौत की किसी तरह जानकारी नहीं दी। यहां तक गंभीर स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। यदि अस्पताल स्टाफ स्वजन को स्थिति की जानकारी देते, तो वे बेहतर उपचार करा सकते थे, लेकिन उन्हें अंधेरा में रखा गया है, जो उचित नहीं है। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही है, इसी के चलते बच्चे की जान गई है। स्वजन ने अपने साथ हुए इस घटना की शिकायत कलेक्टर से कर उचित जांच कार्रवाई की मांग करने की बातें कही है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार के साथ ऐसा न हो। शहर के रामसागर पारा वार्ड की एक गर्भवती महिला की प्रसव के लिए भर्ती होने के बाद से लगातार उपचार किया जा रहा था। जच्चा-बच्चा की स्थिति सामान्य थी।

इस संबंध में सिविल सर्जन जिला अस्पताल धमतरी डा अरूण कुमार टोंडर (Civil Surgeon of Dhamtari District Hospital, Dr. Arun Kumar Tondar) ने बताया कि अंतिम प्रसव के दौरान नवजात ने गंदा पानी पी लिया था। ऐसे में प्रसव के दौरान बच्चा मृत अवस्था में पाया गया। बहरहाल आगे की जांच के लिए संबंधित डाक्टर को निर्देशित किया गया है।

Explore our articles