spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

New Delhi: Positive Signals from Global Markets; Broad-based Rally in Asia

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में शांति समझौता होने की बढ़ती उम्मीद के बीच ग्लोबल मार्केट (global markets) से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान में युद्ध खत्म होने के बहुत करीब है, कह कर पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में जोश का माहौल बना दिया। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,022.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 376.93 अंक यानी 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,016.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज फिलहाल 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,514.27 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,559.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,274.57 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,066.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार (Asian markets) में आज चौतरफा खरीदारी का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी प्रमुख नौ बाजार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 143 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,392.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 251.39 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,973.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,320.76 अंक यानी 2.27 प्रतिशत उछल कर 59,455 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 115.82 अंक यानी 1.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,207.21 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में भी आज जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 414.68 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,362 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.53 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,048.64 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत उछल कर 7,637.07 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स (SET Composite Index) 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,507.67 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 5,023.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Ankara : तुर्किये में स्कूल में गोलीबारी, पांच और ने दम तोड़ा, अब तक नौ की मौत

अंकारा : (Ankara) तुर्किये के दक्षिणी हिस्से (southern part of Türkiye) में स्थित एक मिडिल स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में घायल 20...

Explore our articles