spot_img
HomechhattisgarhDhamtari : बनने लगा हुलियारा माहौल, बिकने लगे रंग-गुलाल

Dhamtari : बनने लगा हुलियारा माहौल, बिकने लगे रंग-गुलाल

धमतरी : होली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उसी के साथ ही हुलियारा माहौल भी बनने लगा है। शहर की प्रमुख दुकानों में रंग-गुलाल पिचकारी की बिक्री होने लगी है। होली का पर्व 25 मार्च को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है।

रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जाएगा, इसके लिए तैयारी चल रही है। युवाओं ने होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्रित की हैं। शहर के प्रमुख दुकानों में रंग-गुलाल की बिक्री हो रही है। मकई चौक से लेकर रामबाग तक जगह-जगह सड़क किनारे रंग, पिचकारी,गुलाल की दुकान लगी हुई है। इसी तरह शहर के अन्य स्थानों पर भी दुकान लगी हुई है। होली पर्व के दो-तीन दिन पूर्व ही इन सामानों की अच्छी बिक्री होती है। पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। रंग गुलाल के विक्रेता मनोज कुमार देवांगन ने बताया कि लगभग सप्ताह भर पूर्व ही होली पर्व के लिए सामानों की बिक्री होती है। रंग- गुलाल, पिचकारी की बिक्री हो रही है। चाईना पिचकारी की बिक्री नहीं हो रही है। विक्रेता मोहनलाल साहू ने बताया कि होली पर्व में इस साल रंग गुलाल होली खेलने के लिए टी-शर्ट की भी बिक्री हो रही है। सफेद रंग के यह टीशर्ट सौ से लेकर डेढ़ सौ रुपये के बीच बेचे जा रहे हैं। इसे लेकर भी युवा उत्साहित हैं। युवा एक साथ कई टीशर्ट खरीद कर ले जा रहे हैं। होली पर्व में मुखौटों पर प्रतिबंध है। होली पर्व के दौरान शरारती तत्व कई बार मुखौटा पहन कर विवाद की स्थिति बना देते हैं, इसे देखते हुए प्रशासन ने मुखौटों पर की बिक्री पर रोक लगा दी है। धमतरी शहर की दुकानों में मुखौटों की बिक्री होने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर