spot_img
Home Deoria Deoria : देवरिया में बकरीद के त्योहार पर बकरे की जगह वृद्ध...

Deoria : देवरिया में बकरीद के त्योहार पर बकरे की जगह वृद्ध ने स्वंय दी कुर्बानी

0
187

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव की है घटना,गांव में पुलिस कर रही है कैंप
देवरिया : (Deoria)
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में बकरीद त्यौहार के अवसर पर एक वृद्ध ने नमाज के बाद चाकू से गला काट कर स्वयं कुर्बानी दे दी। गला कटने के बाद वह छटपटाता रहा । परिजन झोपड़ी में पहुंचे तो छटपटाता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईश मोहम्मद को ले कर गौरी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंची ।जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पुलिस मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले कर गई, जहां उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। अपनी कुर्बानी से पहले उन्होंने प्रधान और प्रशासन के नाम पत्र भी लिखा है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उदयपुर के रहने वाले ईश मोहम्मद अंसारी ( 60 ) पुत्र स्व मोहम्मद बरसाती गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरन पोषण करते थे ।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बकरीद त्यौहार के अवसर पर उन्होंने सुबह अपनी झोपड़ी में जानवर काटने वाली चाकू से अपना गला रेत लिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । वह झोपड़ी में काफी देर तक छटपटाते रहें । कुछ देर बाद परिवार के लोग ईश मोहम्मद को देख कर पुलिस को सूचना दी ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सहयोग से उन्हें गौरी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । घटना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि
यूपी 112 पर कालर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना गौरीबाजार के एक व्यक्ति ने अपना गला काट लिया है इस सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची एवं घायल ईश मोहम्मद अंसारी उम्र 60 वर्ष को एम्बुलेन्स द्वारा उपचार हेतु मेडिकल कालेज देवरिया भेजा गया । पुनः उनकी स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिये बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कराया गया । उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । मृतक ने अपनी कुर्बानी देने से पहले प्रधान एवं प्रशासन के नाम एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि बकरा को इतने अच्छे से पाला पोसा जाता है और उसकी कुर्बानी दे दी जाती है। ऐसे में मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के नाम से कर रहा हूं।

आगे बताया कि नियमानुसार पीएम एवं पंचायनामा की कार्यवाही की गई है। साक्ष्य से भी प्रथम दृष्टया स्वंय द्वारा गला काटने की बात की पुष्टि हुई है । इस सन्दर्भ में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ।