spot_img

Deoria : बिहार जा रही अवैध अंग्रेजी शराब ट्रैक्टर समेत जब्त, एक गिरफ्तार

देवरिया : (Deoria) महुआडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार काे चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इस दौरान एक युवक भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए ट्रैक्टर में 60 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जो बिहार भेजी जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि महुआडीह पुलिस ने धनौती रजडीहा पुल के पास एक ट्रैक्टर को रोककर तलाशी ली। ट्रैक्टर के पीछे लगी भूसा मशीन के अन्दर अवैध शराब की पेटियां पायी गयी। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहे हरियाणा के ग्राम बदाना निवासी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर से 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब को जब्त किया गया। वाहन के सीज करने की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Kolkata : आखिरकार ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया प्राेफाइल

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी बदलावों के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Trinamool Congress chief and...

Explore our articles