spot_img

Dehradun: सीपीए भारत क्षेत्र के 9वें सम्मेलन में भाग लेने उदयपुर पहुंचीं विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण

देहरादून:(Dehradun) प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सोमवार को उदयपुर में होने वाले सीपीए भारत क्षेत्र के 9वें सम्मेलन में पहुंची। उदयपुर प्रशासन ने विस अध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया। सम्मेलन से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक शुरू हुई। इसमें सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी , उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, महाराष्ट्र स्पीकर राहुल नार्वेकर, असम स्पीकर बिस्वजीत दैमिरी, सांसद उदय प्रताप सिंह और उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी समेत तमाम लोग शामिल हैं।

Explore our articles