spot_img

Dehradun : कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र ने थामा भाजपा का हाथ

सैकड़ों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस और अन्य दलों से आए लोग भाजपा में शामिल
देहरादून : (Dehradun)
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (Uttarakhand Bharatiya Janata Party) ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत अपने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए।शैलेंद्र रावत इससे पूर्व भाजपा के कोटद्वार विधायक थे, लेकिन मे.ज. बीसी खंडूरी (सेनि) ने कोटद्वार से चुनाव लड़ा और चुनाव हार गए। अपनी उपेक्षा से क्षुब्ध शैलेंद्र रावत ने कांग्रेस का दामन थामा और चुनाव लड़ा, लेकिन पुन: हार गए। शैलेंद्र रावत भाजपा के टिकट पर 2007 में कोटद्वार से चुनाव जीते थे। उनके साथ कुलदीप रावत समेत भारी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में कोटद्वार के साथ-साथ देवप्रयाग, सहसपुर, सेलाकुई समेत विभिन्न क्षेत्रों के कांग्रेसजनों ने भारी संख्या में भाजपा की सदस्यता ली। सबको संगठन की ओर भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। मंचासीन अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के साथ-साथ सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारीने किया।

इस अवसर पर आदित्य कोठारी ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों यूसीसी और अन्य उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसा संगठन है जो आम जनता के लिए कार्य करने वाला संगठन है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भट्ट ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जो समाज की चिंता करता है। ऐसे संगठन में सबको समान अवसर मिलता है। यहां का कार्यकर्ता कभी भी किसी पद पर पहुंच सकता है। यह केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने सभी आने वालों का पार्टी में स्वागत है। हम सब मिलकर इस संगठन को ऊंचाई दें। अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles