spot_img

Dehradun: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान कीं

देहरादून:(Dehradun) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री धमी ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 10.00 करोड़ की प्रदान की है।

इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण के लिए 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

Explore our articles