spot_img
HomeDehradunDehradun : भाजपा जीत के बाद भी विश्लेषण करती है और विपक्ष...

Dehradun : भाजपा जीत के बाद भी विश्लेषण करती है और विपक्ष हार के बाद भी सबक नहीं लेती है – महेंद्र भट्ट

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी जीत को कमतर मान रहे इंडी गठबंधन की कुल सीटें भी उससे कम हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी विद डिफरेंस का दावा करते हुए कहा कि भाजपा जीत के बाद भी विश्लेषण करती है और विपक्ष हार के बाद भी सबक नहीं लेती है। साथ ही एनडीए की जीत में राज्य की पांच सीटों के योगदान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ को कार्यकर्ताओं के लिए हौसला बढ़ाने वाला बताया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एनडीए ने लगातार तीसरी बार जीत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। उत्तराखंड में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सभी पांचों सीटों को रिकॉर्ड अंतर से जीती हैं। भाजपा निरंतर सक्रिय होकर बिना रुके बिना थके काम करने वाली कैडर आधारित पार्टी है। लिहाजा जीत के बावजूद इन चुनावों के परिणामों का शीघ्र ही विश्लेषण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग मिलकर भी भाजपा की सीटों के बराबर नहीं आए हों, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष किया कि हम जीत के बाद भी विश्लेषण करते हैं और विपक्ष हार से भी सबक लेने को तैयार नहीं है।

भट्ट ने 400 पार के लक्ष्य को लेकर किए जा रहे सवालों पर कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए 350 सीटों पर था। लिहाजा लक्ष्य हमेशा बड़ा ही दिया जाता है। इसके सापेक्ष इस बार भी एनडीए को जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत दिया है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों का महत्वपूर्ण योगदान है।

निकाय चुनाव के लिए तैयार है संगठन

निकाय चुनावों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन पूरी तरह निकाय चुनाव के लिए तैयार है। शीघ्र ही पार्टी के निकाय प्रकोष्ठ के सहयोग से तीन-तीन नामों की कमेटी सभी निकाय क्षेत्रों में भेजी जाएगी, जो स्थानीय नेतृत्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेगा। इस पर आम लोगों के बीच हुए सर्वे एवं तमाम तकनीकी पहलुओं के आधार पर पार्टी का प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड उम्मीदवारों का चयन करेगा।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर