spot_img
Home latest Lucknow : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का हमला

Lucknow : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का हमला

0
20
Lucknow: Akhilesh Yadav attacks government over Ram Mandir offering controversy

लखनऊ : (Lucknow) अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya) में चढ़ावे की कथित चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh government) पर निशाना साधा है। उन्होंने एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर सरकार को घेरा।

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में चढ़ावे की चोरी “महापाप” है। उन्होंने एसआईटी पर तंज कसते हुए कहा, “एसआईटी का मतलब शेयर इन थेफ्ट (चोरी में हिस्सेदारी) (‘SIT means ‘Share in Theft’) है।”

मंदिर में 800 करोड़ रुपये का चढ़ावा
सपा प्रमुख ने दावा किया कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में दर्शन के दौरान दान और चढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 10 करोड़ रुपये भी मानें तो यह राशि करीब 800 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।

एसआईटी मतलब बिना तीर के कमान
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एफआईआर के बिना एसआईटी “बिना तीर की कमान” है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर दिन चढ़ावा, चंदा और दान से जुड़ी नई खबरें सामने आ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही है।

मध्य प्रदेश में टकरा रहे डबल इंजन
मध्य प्रदेश में जमीन घोटाले के आरोपों पर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां “डबल इंजन की सरकार के इंजन आपस में टकरा रहे हैं।” उन्होंने भाजपा पर विपक्षी सांसदों को तोड़ने और संविधान बदलने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।