spot_img

Dehradun: उत्तराखंड में छह माह तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक

देहरादून:(Dehradun) उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा और आगामी वर्षा काल के दौरान आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अगले छह माह के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल को निषिद्ध कर दिया है। अब सरकारी कर्मचारी संगठन हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

सचिव शैलेश बगौली ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि चारधाम यात्रा और मानसून अवधि में संभावित आपदाओं की आशंका को देखते हुए लोकहित में ऐसा निर्णय लिया गया है। राज्यपाल इस आदेश के निर्गत होने के तिथि से छह माह की अवधि के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध करते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में चारधाम यात्रा शुरू है। जुलाई में कांवड़ यात्रा शुरू होगी।

Explore our articles