spot_img

Chhattisgarh Assembly : आज विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

रायपुर:(Chhattisgarh Assembly) छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज (शुक्रवार) को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। इससे पहले तीसरे दिन विपक्षी भाजपा विधायकों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा नहीं हो सकी।

उल्लेखनीय है कि 18 जूलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है। शुक्रवार को मानसून सत्र का आखिरी दिन है। विपक्ष सरकार को घेरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सत्ता पक्ष की तरफ सभी विधायकों को आज के सत्र में रहने के लिए कहा गया है। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो सकता है। बीजेपी की कोशिश रहेगी ज्यादातर मुद्दे उठाए जाए। लेकिन कांग्रेस को इस अविश्वास प्रस्ताव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि 90 विधानसभा सीट में से 72 सीट कांग्रेस के पास है। वहीं 13 बीजेपी, बसपा 2, जोगी कांग्रेस 2 और धरमजीत सिंह जो जोगी कांग्रेस के निस्कासित विधायक रहेंगे। यानी कुल मिलाकर 18 विधायक विपक्ष है।

Explore our articles