spot_img

Chandigarh : पंजाब में रिश्वत मामले में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

Chandigarh: Junior engineer arrested in bribery case in Punjab

चंडीगढ़: (Chandigarh) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने यह जानकारी दी।ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा, पटियाला जिले के जुलकन गांव के सरपंच, अपार सिंह की शिकायत पर बलबीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्यों को पूरा करने संबंधी उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कुमार ने कथित तौर 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।प्रवक्ता ने कहा, ब्यूरो के एक दल ने जाल बिछाया और कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।प्रवक्ता ने कहा, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles