spot_img

Chandigarh : हरियाणा के गांवों में खुलेंगे सीएससी सेंट

हर माह छह हजार रुपये मासिक मानदेय देने की तैयारी
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
हरियाणा सरकार ने गांवों में खुलने वाल कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Centers) के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है। गांवों में सीएससी खोलने वाले युवाओं को छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य लोगों को गांव में ही ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

विकास एवं पंचायत विभाग (Development and Panchayat Department) की ओर से ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों में बनाए जा रहे कॉमन सर्विस सेंटर में लैपटॉप व प्रिंटर का प्रबंध करें। इन सेंटर्स के लिए जगह और वहां के स्टाफ के बैठने का प्रबंध ग्राम पंचायतों को करना होगा।

युवाओं को ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं देनी होगी। उन्हें इस काम के लिए फीस भी दी जाएगी। पहले चरण में 4500 लैपटॉप खरीदने का निर्णय लिया है। सरकार की नोडल एजेंसी हारट्रोन (government’s nodal agency Hartron) के जरिये यह खरीद होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh) की अध्यक्षता वाली हाई पावर परचेज कमेटी ने 31 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ये लैपटॉप खरीदने को हरी झंडी दे चुकी है।

Kathmandu : नेपाली नागरिक अमृत झा अभी भी ईरान की जेल में बंद

विदेशमंत्री खनाल पर रिहाई की गलत जानकारी देने का आरोपकाठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल (Nepal's Foreign Minister, Sisir Khanal) पर नेपाली...

Explore our articles