spot_img

Chandigarh: करवा चौथ की रात चांद देखने छत पर चढ़े युवक की मौत

चंडीगढ़: (Chandigarh) पंजाब के खन्ना में करवा चौथ पर चांद देखने छत पर चढ़े व्यक्ति की पांव फिसलने से गिरकर मौत हो गई। वह पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए चांद देखने के लिए छत पर चढ़ा था, लेकिन लकड़ी की सीढ़ी से पांव फिसलने से यह हादसा हुआ।मूल रूप से बिहार का रहने वाला 46 वर्षीय लखविंदर राम खन्ना के अमलोह रोड पर प्रीत नगर में परिवार समेत किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। चांद निकलने का समय हो गया था। इस दौरान पूरा परिवार घर की छत पर इंतजार कर रहा था। लखविंदर राम भी आसमान की ओर टकटकी लगाकर चांद निकलने का इंतजार कर रहा था।

इसी बीच लखविंदर राम लकड़ी की सीढ़ी से छत पर चढ़ा। आखिरी डंडे से पांव फिसलने से वह नीचे गिर गया। लखविंदर राम को खन्ना सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Explore our articles