spot_img

Chamba : मनोहर हत्याकांड : मुख्य आरोपित, उसकी पत्नी और भतीजा 12 दिन की न्यायिक हिरासत में

चंबा : मनोहर हत्याकांड के मुख्य आरोपित, उसकी पत्नी और भतीजे को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी करम प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत ने 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीनों को पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को पुलिस के कड़े पहरे में न्यायालय पहुंचाया गया।

तीनों आरोपितों को आम रास्ते के बजाय दूसरे दरवाजे से न्यायालय में पहुंचाकर वहीं से वापस पुलिस बल अपने साथ ले गया।

गौरतलब है कि भांदल पंचायत के तहत आते संघणी क्षेत्र में मनोहर नामक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बोरों में डालकर ठिकाने लगाया गया था। इसके बाद पुलिस तफ्तीश में एक युवक और दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपित मुसााफिर हुसैन और उसकी पत्नी फरीदा बेगम को गिरफ्तार किया था।

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज...

Explore our articles