spot_img

Cachar (Assam) : कछार पुलिस ने कार से 1.239 किग्रा हेरोइन की जब्त, तस्करी में तीन गिरफ्तार

कछार (असम) : (Cachar (Assam)) पुलिस ने मणिपुर के चुराचांदपुर से आ रही एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम गाड़ी से 1.239 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। साथ पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

रविवार को कछार पुलिस मुख्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना पर कछार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सिलचर के सोनाबारिघाट इलाके में एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने इस अभियान के दौरान मणिपुर के चुराचांदपुर से आ रही एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट टाइटेनियम गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कार में बने एक गुप्त चैंबरों से 105 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 1.239 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मादक पदार्थ की काले बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6.5 करोड़ रुपये है। इसके बाद पुलिस ने कारसवार मणिपुर के चुराचांदपुर तुइबोंग निवासी चिनलाम, भेला, बरपेटा, असम निवासी मोहामदा उर्फ अबेम और भेला, बरपेटा, असम निवासी शाहरुख अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार

बरामद ड्रग की प्राथमिक जांच में ड्रग डिटेक्शन किट से हेरोइन हाेने पुष्टि हुई है। मामले ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles