spot_img

Bihar : सारण नाव हादसे में दो शव बरामद, 7 अबतक लापता, 9 लोग बचाए गए

सारण: (Saran) बिहार के सारण जिले के मांझी मटियार नाव हादसे में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। जबकि 7 लोग अबतक लापता हैं।जिलाधिकारी अमन समीर ने घटना की पुष्टि करते हुए बुधवार देर रात बताया कि नाव पर 19 लोग सवार थे। हादसे के बाद 9 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो लोगों का शव बरामद हुआ है। वहीं, सात लोग अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ टीम स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों को तलाश रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नाव दुर्घटना में प्रभावित सभी मजदूर हैं जो रोजाना सुबह दियारा क्षेत्र में सब्जी खेती करने जाया करते हैं और शाम में घर वापस लौटते हैं। इसी बीच नदी में नाव हादसा हुआ।मृतकों में मटियारी गांव की छठिया देवी, पति मुन्ना प्रसाद व फूलकुमारी देवी, पति शिव बचन प्रसाद शामिल हैं। फूलकुमारी के चार बेटे और एक बेटी है। इन्हीं के घर की तारा देवी का कुछ पता नहीं चला है।

Explore our articles