spot_img

Bhubaneswar : झारसुगुडा चुनाव में पराजय स्वीकार करते हैं, संगठन को मजबूत कर हासिल करेंगे लोगों का विश्वास: धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर: (Bhubaneswar) केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने झारसुगुडा में भाजपा की हार को स्वीकार करने के साथ कहा कि संगठन को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीति व जनसंपर्क के जरिये लोगों का विश्वास हासिल करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि झारसुगुडा उप चुनाव के परिणाम को हम स्वीकार कर रहे हैं। पूर्व के चुनाव की तुलना में इस चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस कारण झारसुगुडा की जनता को धन्यवाद देता हूं। इस चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कठिन मेहनत कर पार्टी के वोट प्रतिशत को बढ़ाया है इसके लिए उनके प्रति धन्यवाद व्यक्त करता हूं। विजयी होने वाली दीपाली दास को बधाई। हमारी पार्टी के युवा नेता टंकधर त्रिपाठी पर झारसुगुडा के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है और आगामी दिनों में वह लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे, ऐसा विश्वास है। पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना समेत जनसंपर्क के जरिये लोगों का विश्वास हासिल करने का प्रयास करेंगे ।

Explore our articles