spot_img

Bhopal: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मुरैना जिले से करेगी मप्र में प्रवेश

भोपाल: (Bhopal) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (Saturday) मुरैना जिले से मध्य प्रदेश करेंगी। प्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान रवाना होगी। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा दोपहर 1:30 बजे धौलपुर (राजस्थान) सीमा से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी देकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ध्वज सौंपने का कार्यक्रम दोपहर दो बजे जेबी ढाबा, पिपरई (देवपुरी ढाबा) में किया जाएगा।

यात्रा पहले दो दिन केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया के गढ़ में रहेगी। यात्रा दोपहर 2:30 बजे अंडर ब्रिज के पास मुरैना शहर में प्रवेश करेगी, जहां रोड शो होगा। शाम पांच बजे यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक रोड शो करेंगे। राहुल रात ग्वालियर में ही रुकेंगे।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles