Home Bhopal Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र को पुण्यतिथि...

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

0
201

भोपाल:(Bhopal ) राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र की आज (Tuesday) पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव (Chief Minister Dr. Yadav) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश की माटी के रत्न, कवि एवं गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हिन्दी साहित्य के दूसरे तार सप्तक के प्रमुख कवि भवानी जी की कृतियों में आमजन की सहजता, संवेदना और संवाद का मिश्रण, उन्हें जन-जन से जोड़ता है। आपकी कृतियां साहित्य जगत की ही नहीं, बल्कि देश की समृद्ध विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं।