spot_img
HomebhiwandiBhiwandi : भिवंडी शहर में धूमधाम से मनाया गया बतुकम्मा त्यौहार।।

Bhiwandi : भिवंडी शहर में धूमधाम से मनाया गया बतुकम्मा त्यौहार।।

हजारों महिलाएं हुई शामिल ; संतोष शेट्टी की तरफ से बांटा गया प्रसाद।।

भिवंडी : भिवंडी शहर में तेलुगु भाषी महिलाओं की तरफ से बतुकम्मा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वाभिमान सेवा संस्था व महामुनी वाचनालय समिति के अध्यक्ष संतोष शेट्टी की तरफ से विगत 21 वर्षों की भांति इस वर्ष भी करीब 25 हजार लोंगों को पोहा का प्रसाद वितरित किया गया। बतुकम्मा के विसर्जन के अवसर पर केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल पाटिल सहित भाजपा विधायक महेश चौगुले, पूर्व नगरसेवक सुमित पाटील, श्याम अग्रवाल, नीलेश चौधरी, हनुमान चौधरी, साईंनाथ पवार, प्रेषित जयवंत, ममता परमानी, डॉ मनोहर पामु, आरपीआई अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, भाजपा नेता राजू गजेंगी, पूर्व नगराध्यक्ष एस मलेशम, रामस्वामी भैरी, मलेशम कोंका, राजू चौगुले, पुरुषोत्तम बंगा, पीडी यादव, बालमुकुंद शुक्ला, शिरूपुरम, भास्कर मेरगु, हसमुख पटेल, राजेश शेट्टी सहित गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित होकर बतुकम्मा त्योहार की बधाई दी।

गौरतलब हो कि भिवंडी शहर में बड़ी संख्या में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य के तेलुगु भाषी नागरिक रहते हैं।शारदीय नवरात्रि उत्सव के दरमियान तेलुगु भाषिक महिलाएं अपने घर के आंगन में थाली में फूल सजा कर उस पर हल्दी से गौरी माता की प्रतीकृति बनाकर पारंपरिक गीत गाकर इस त्योहार को पूरी श्रद्धा व धूमधाम से मनाती हैं, जिसे तेलुगु भाषी लोगों में इस त्योहार को बतुकम्मा नाम से जाना जाता है।नवरात्रि अष्टमी की रात इन फूलों को पानी में विसर्जित किया जाता है। इस त्यौहार के उपलक्ष में वराला देवी तालाब के विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में महिलाएं देवी मां को विसर्जन के लिए महिलाएं आती हैं। इन भक्त महिलाओं के सम्मान में पिछले 21 वर्षों की भांति इस वर्ष भी वराला देवी तालाब विसर्जन घाट पर स्वाभिमान सेवा संस्था व मार्कण्डेय महामुनि वाचनालय के अध्यक्ष भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष एम शेट्टी की तरफ से स्वागत मंच बनाया गया तथा मुफ्त में पोहा का प्रसाद, पानी और चाय वितरित किया गया।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर