spot_img

Bhiwandi : भिवंडी में ग्राहकों की सुविधा के लिए टोरेंट पावर का नया कस्टमर केयर सेंटर सुरू

भिवंडी : ग्राहक सेवा में अपनी नई पहल को जारी रखते हुए टोरेंट पावर ने भिवंडी तालुका के गोदाम क्षेत्र में यातायात की भीड़ की समस्या को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पूर्णा में एक नया ग्राहक सेवा केंद्र शुरू किया है । भिवंडी तालुका के फलते-फूलते गोदाम बेल्ट इलाके काल्हेर-काशेली-पूर्णा क्षेत्र में लगभग 60,000 ग्राहकों के बिजली बिलों के भुगतान, बिजली बिलों से संबंधित प्रश्नों या शिकायतों के निवारण के लिए पूर्णा में घर नंबर 19, गेट नंबर 2 के सामने टीजेएसबी के पास एक नया ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है । जिस से यहां के ग्राहकों को बड़ी सुविधा मिलेगी जबकि इससे पहले टोरेंट पावर कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र अंजुरफाटा के पटेल बिल्डिंग, कल्याण नाका पर आरके बिजनेस सेंटर, आम पाड़ा में अर्श रेजीडेंसी और पड़घा में पार्क रेजीडेंसी में संचालित हैं।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles