spot_img

Navi Mumbai : दशहरे के अवसर पर फूलों से सजे बाजार, खरीदारों की भरमार

पुरूषोत्तम कनौजिया
नवी मुंबई : दशहरे के अवसर पर नवी मुंबई की सब्जी बाजारों के आसपास फूलों के ढेर नजर आ रहे हैं। फूलों से पूरी बाजार महक रही है तो वहीं हारों से बाजार सजी हुई नजर आ रही है। गेंदे और शेवांती के फूलों की आवक भी सबसे ज्यादा है तो वहीं उनकी मांग भी बहुत ज्यादा है । गेंदे का फूल बाजार में जहां 90 से 100 रुपए किलो के बीच बिक रहा है तो वहीं शेवन्ती का फूल 8 सौ रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है । हालांकि पिछले साल दशहरे के अवसर पर फूलों की कीमतें जिस तरह से बढ़ी थी उस हिसाब से इस वर्ष कीमतें अब तक उतनी नहीं बढ़ी हैं। व्यापारियों ने बताया कि पिछले वर्ष गेंदे का फूल डेढ़ सौ से दो सौ रुपए किलो बिका था तो वहीं इस साल 90 से सौ रुपए किलो ने ही बिक रहा है। शेवंती का फूल पिछले वर्ष 1 हजार रुपए किलो तक बिका था इस साल सिर्फ 8 सौ रुपए किलो तक बिक रहा है। हालंकि ये दाम भी सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हैं। आम दिनों में गेंदा जहां 50 से 60 रुपए किलो के बीच में बिकता है तो वहीं शेवन्ती 5 सौ से 6 सौ रुपए किलो के बीच बिकती है । सतारा से फूल बेंचने आए विजय ने बताया कि दशहरे के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी लेकिन बरसात के कारण ज्यादातर हमारा माल खराब हो गया हैं । उम्मीद थी कि उस वर्ष हम कमसे कम 10 लाख के फूल बेंचेंगे लेकिन अब तक हम सिर्फ लाख रुपए का फूल बेंच पाए हैं।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles