spot_img

Bhiwandi : कांग्रेस कार्यालय में 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

भिवंडी : 76वां स्वतंत्रता दिवस भिवंडी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भिवंडी शहर अध्यक्ष अब्दुल रशीद ताहिर मोमिन, पूर्व मंत्री व प्रदेश महासचिव तारिक फारूकी, पूर्व सांसद सुरेश टावरे, महिला प्रदेश सचिव रेहाना अंसारी, एमपीसीसी सदस्य जावेद फारूकी, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक विभाग महासचिव परवेज़ खान पीके, अल्पसंख्यक विभाग शहर अध्यक्ष नोमान खान, शहर महिला अध्यक्ष रुखसाना कुरेशी, डॉ. नाइल्स मौजूद थे। साथ ही एसबी पाटील ग्रुप ने पद्मा नगर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। जहां एसबी पाटिल ग्रुप के सुनील पाटिल, परवेज़ खान पीके ने 76 वां स्वतंत्रता दिवस बेघर निवारण केंद्र में मनाते हुए लोगों में मिठाई और भोजन वितरित किया ।

Explore our articles