Home Bhagalpur Bhagalpur : सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छापेमारी करने वाले नगर निगम...

Bhagalpur : सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर छापेमारी करने वाले नगर निगम कर्मी खुद तोड़ रहे कानून

0
332

भागलपुर : जिले में नगर निगम के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। वहीं सोमवार को नगर निगम कर्मी शंकराचार्य खुद हाथ में शकरकंद से भरा पॉलिथीन लिए तिलकामांझी चौक पर देखे गए। जब उनसे बात की गई कि आपके द्वारा ही सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लगातार अभियान चलाया जाता है। आप खुद प्लास्टिक लेकर घूम रहे हैं।

इस पर उन्होंने बताया कि दुकानदार को पकड़ने गए थे तो वह शकरकंद का पन्नी छोड़कर भाग गया। जबकि मामला यह है कि उन्होंने खुद शकरकंद खरीदा था। जब नगर निगम प्रशासन ही इस सिस्टम के खिलाफ हैं तो आम पब्लिक को इनके द्वारा किस तरह सुधारा जाएगा।