Home Bhagalpur Bhagalpur : 48 घंटे के अन्दर अपहृत व्यक्ति बरामद, 02 अपराधी गिरफ्तार

Bhagalpur : 48 घंटे के अन्दर अपहृत व्यक्ति बरामद, 02 अपराधी गिरफ्तार

0
284

भागलपुर : जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से अपहृत दुखन साह को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को सिटी एसपी अमित रंजन ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि तिलकामाँझी थाना को एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि 13 अक्टूबर को दुखन साह को दुर्गेश साह एवं उसके सहयोगियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में तिलकामाँझी थाना मामला दर्ज किया गया। उक्त कांड में अपहृत व्यक्ति की बरामदगी एवं अपराधी की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई् उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर झारखंड के गोड्डा जिले से अपहृत को सकुशल बरामद किया गया तथा 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

बरामद व्यक्ति दुखन साह बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान का रहने वाला है। इस दौरान पुलिस ने दुर्गेश साह और राकेश पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के निगरानी में विशेष टीम, मुरलीधर साह डी०आई०यू० प्रभारी, मिथलेश चौधरी डी०आई०यू०, सुशील राज थानाध्यक्ष, तिलकामाँझी थाना, सिकन्दर कुमार, डी०आई०यू०, बच्चन कुमार डी०आई०यू०, अभिमन्यू कुमार सिंह, डी०आई०यू० आदि शामिल थे।