spot_img

BHADOHI : गुंडा एक्ट का अभियुक्त छह माह के लिए जिला बदर

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : भदोही पुलिस द्वारा शातिर, मनबढ़ व अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। आज गुंडा एक्ट के एक अभियुक्त को जिला बदर किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त को छह माह के लिए जिलाबदर किए जाने का आदेश दिया है।
जिला बदर किया गया अभियुक्त चोरी, अवैध शराब की बिक्री करने का अभ्यस्त है। इसके साथ ही उसके मनबढ स्वभाव व अपराध से समाज में भय की स्थिति बनी हुई है। उक्त मामले को देखते हुए थाना कोईरौना पुलिस द्वारा द्वारा प्रभारी पैरवी करते हुए रिपोर्ट प्रेषित की गई। कोइरौना के प्रभारी नेबताया कि अभियुक्त मुनाहिद अली पुत्र मसल्ले (निवासी मवैया थान सिंह, माता की बारी) आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। चोरी, नाजायज हथियार रखना व अवैध शराब बिक्री जैसे अपराधों के द्वारा सामान्य जनता में भय एवं आतंक का माहौल है।
उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए कोइरौना पुलिस ने अभियुक्त मुनाहिद अली पुत्र मसल्ले की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारकियों को प्रेषित की। इसके फलस्वरूप अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) भदोही ने यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 06 माह के लिए जिला बदर किया गया।

Kolkata : नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता : (Kolkata) अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर...

Explore our articles