spot_img

Bhadohi : मेडिकल कैंप में 23 बच्चों को मिला दिव्यांगता प्रमाणपत्र

Bhadohi: 23 children got disability certificate in medical camp

बीआरसी ज्ञानपुर में हुआ मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
समग्र शिक्षा अभियान, समेकित शिक्षा के अंतर्गत गुरुवार को बीआरसी ज्ञानपुर में मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्गत किया गया। कैंप की शुरुआत बीईओ यशवंत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। बीईओ ने कैंप की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कैंप में आए सभी डाक्टरों का भी आभार व्यक्त किया।
इस कैंप के लिए विकास खंड ज्ञानपुर के कुल 53 बच्चों ने आनलाइन पंजीकरण करवाया था, जबकि आज के कैंप में 45 बच्चों ने सहभागिता की। इस कैंप में भाग लेने वाले बच्चों की दिव्यांगता की जांच की गई, इसके उपरांत सर्टिफिकेट जारी किए गए। बीईओ ने बताया कि जांच के उपरांत दृष्टिहीन (वीआई) के तीन और शारीरिक दिव्यांग (पीएच) के 20 बच्चों को सर्टिफिकेट जारी किया गया।
बताते चलें कि जनपद में ईएनटी का डाक्टर न होने कारण एचआई (श्रवण) और उपकरणों के अभाव में मानसिक दिव्यांग बच्चों का प्रमाणपत्र नहीं बन सका। इस कैंप में आर्थोसर्जन डा. सत्यप्रकाश मोदनवाल, नेत्र सर्जन डा. मुकुल पांडेय, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. दिनकरप्रसाद त्रिपाठी के साथ जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा, फीजियोथेरेपिस्ट जयप्रकाश सिंह, स्पेशल एजुकेटर संदीप वर्मा, मीरा प्रजापति, सत्येंद्र द्विवेदी, श्यामबहादुर यादव, रामलाल गोविंद, विजय मौर्य, महमूद आलम समेत रमसा के स्पेशल एजुकेटर मौजूद रहे।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles