spot_img
HomeBetulBetul : अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन में 11 देशों के अन्न जल...

Betul : अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन में 11 देशों के अन्न जल से बनेगा प्रसाद, वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी

आमला में 25 जून को होगा आयोजन

बैतूल : तहसील मुख्यालय आमला स्थित हवाई पट्टी पर 25 जून को अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन एवं विश्व शांति पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी मात्रा में प्रसाद खिचड़ा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास है।

कार्यक्रम आयोजक डिप्टी कलेक्टर एवं अजाक्स की प्रदेश अध्यक्ष निशा बांगरे एवं उनके पति इंजीनियर सुरेश अग्रवाल ने बुधवार को पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 11 देशों के अन्न एवं पवित्र जल से सर्वधर्म शांति का प्रसाद खिचड़ा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बतया कि कार्यक्रम में श्रीलंका के न्यायमंत्री विजयदासा राजपक्षे सहित 11 देशों के प्रतिनिधि सहित सभी धर्मों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आयोजक एक माह तक आमला क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर जन-जन को निमंत्रण देने और प्रसाद खिचड़ा के लिए अनाज एकत्रित किया जायेगा।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रीलंका के न्यायमंत्री विजयदासा राजपक्षे सहित भारत, कम्बोडिया, कोरिया, थाईलैण्ड, म्यांमार, मलेशिया, बांग्लादेश, विजतनाम संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका के प्रतिनिधी और सर्वधर्म प्रतिनिधी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मप्र के अपर मुख्य सचिव जेएम कंसोटिया, मशहूर चित्रकार पद्मश्री भूरीबाई एवं पद्मश्री दुर्गाबाई बारिया भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इंजीनियर अग्रवाल ने बताया कि एक विभूति को अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति पुरस्कार एवं बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शांति दूत सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर