spot_img

Begusarai: एनएच फोरलेन पर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, तीन घायल

बेगूसराय: (Begusarai) राष्ट्रीय उच्च पथ (NH-31) फोरलेन के जीरोमाइल-बेगूसराय खंड पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि शिक्षक पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।मृतक उत्क्रमित मध्य विद्यालय आशिकपुर गढ़हारा के शिक्षक लाखो निवासी धर्मेन्द्र सिंह है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र सिंह बीते गुरुवार को पुत्र एवं दो अन्य ग्रामीणों के साथ ऑटो से देवघर गए थे। देवघर में पूजा-अर्चना के बाद यह लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच पर सुबह करीब 3:15 बजे सिंघौल सहायक के समीप किसी अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया।

स्थानीय लोगों द्वारा सभी को बगल के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेन्द्र सिंह के पुत्र शिवम कुमार, लाखो पंचायत वार्ड संख्या-11 के सदस्य संतोष सिंह एवं गोपाल कुमार का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Raipur : भारतमाला परियोजना घोटाला: छत्तीसगढ़ में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ईडी का छापा

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई...

Explore our articles