spot_img
HomeBalodabazarBalodabazar : बढ़ते तापमान के चलते पशुओं के वजन ढोने पर प्रतिबंध,...

Balodabazar : बढ़ते तापमान के चलते पशुओं के वजन ढोने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार : भीषण गर्मी की स्थिति में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तापमान 37.C (डिग्री सेल्सियस) से अधिक निरंतर बना रहता है।

इस दौरान पशुओं पर सामाग्री रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से अथवा पशुओं को टांगे / बैलगाडी/भैसागाडी/ऊटगाडी/खच्चर/टट्टू गाडी एवं गधे पर वजन ढोने के उपयोग करने से पशु बीमार हो सकते है अथवा उनकी मृत्यु हो सकती है। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण “परिवहन एवं कृषि पशुओं पर क्रूरता निवारण नियम के अनुसार जिन क्षेत्रों में तापमान 37.C से अधिक रहता है, उन क्षेत्रों में दिनांक 1 मई से 30 जून 2024 तक दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे के बीच ऐसे पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। इस हेतु कलेक्टर के एल चौहान ने गुरुवार को आदेश जारी किया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर