spot_img

Ballia : बलिया की बेटी हैं यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे

बलिया : (Ballia) बलिया की बेटी शक्ति दुबे ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉपर बन कर इतिहास रच दिया है। अपनी बेटी की इस सफलता पर जिले के लोग झूम उठे हैं। शक्ति दुबे और उनके परिवार के लोगों को खूब बधाईयां मिल रही हैं।

शक्ति दुबे के पिता मुन्ना दुबे जिले के बैरिया तहसील के रामपुर वाजिदपुर (दोकटी) के निवासी हैं। उनके पिता फिलहाल प्रयागराज में यूपी पुलिस में दरोगा हैं। एक भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ी शक्ति दुबे ने स्नातक की पढ़ाई इलाहबाद विश्वविद्यालय से की है। जबकि बीएचयू से बॉयो केमिस्ट्री में पीजी किया है। आईएएस की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई थीं। जहां से उन्होंने आईएएस में टाप कर इतिहास रच दिया है। जिले के मुख्य कोषाधिकारी आनन्द दुबे शक्ति दुबे के रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति के बारे में हमें पहले से ही लग रहा था कि वह देश की इस सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता जरूर हासिल करेगी। लेकिन टाप कर गयी, यह सोने पे सुहागा हो गया। उन्होंने कहा कि बेटियां यदि लक्ष्य साध कर मेहनत करें तो वे हमेशा आगे रहेंगी। बस भटकाव वाले माध्यमों से दूर रहना होगा। फिलहाल शक्ति दुबे का परिवार प्रयागराज में रहता है। शक्ति कभी कभी गांव आती हैं।

Explore our articles