पीड़िता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से लगाई गुहार
आजमगढ़ : (Azamgarh) एक कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री के साथ दो सालों तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध हुआ तो उसे विवाह के नाम पर दूसरे को बेच दिया और जिसने पति के रूप में उसे खरीद कर लाया, वह उससे देह व्यापार कराने लगा। मामला जिले के तरवां थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। गर्भवती होने पर पति छोड़ कर भाग गया तो पिता ने रखने से इनकार कर दिया। परेशान हाल युवती ने अब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनंजय कुमार मिश्रा के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एक युवती पहुंची। उसने बताया कि वह तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता ने विवाद के बाद उसकी मां को छोड़ दिया है और उसे जबरन अपने पास रखे हुए थे। जब वह कक्षा दस में पढ़ रही थी तो उसके पिता उसे कोई दवा खिलाने लगे थे, जिससे वह सुस्त रहने लगी थी। इसके बाद पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। दवा के असर के चलते वह विरोध भी नहीं कर पा रही थी। इसके साथ ही उसे गर्भनिरोधक दवा भी वे खिलाते थे। दो साल तक पिता ने ही शारीरिक शोषण किया। इसी दौरान ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हो गई तो उन्होंने पिता को काफी मारा-पीटा। इसके बाद पिता ने दिसंबर 2022 में उसका विवाह गाजीपुर जिले के रहने वाले विपिन यादव के साथ कर दिया। कहने को तो शादी हुई थी लेकिन पति विपिन उसे हमेशा इधर-उधर ले जाकर देह व्यापार करा रहा था, जिससे वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भ निरोधक दवा खिला दिया। जिससे ब्लीडिंग होने पर जब वह अस्पताल पहुंची तो नर्स ने बताया कि दवा से ब्लीडिंग जरूर हो गई, लेकिन गर्भपात नहीं हुआ है। इसके बाद पति ने मेरे पिता को फोन कर सारी बात बता दिया और शादी के वक्त दिया गया ढाई लाख रुपये मेरे पिता से मांगने लगा, जिसे देने से पिता ने इनकार कर दिया। इसके बाद पति विपिन मुझ़े रायपुर बाजार में छोड़ कर चला गया। किसी तरह वह पिता के घर पहुंची तो पिता ने भी साथ रखने से इनकार कर दिया। पिता व पति द्वारा शारीरिक शोषण की शिकार युवती ने अब सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाया। सचिव ने स्वतः प्रकरण को संज्ञान में लिया और युवती को महिला थाना प्रभारी को सुपुर्द करते हुए एसओ तरवां को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


