spot_img
Home cinema gali Mumbai : ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो रिलीज डेट का ऐलान

Mumbai : ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो रिलीज डेट का ऐलान

0
65
Mumbai: 'The Great Grand Superhero' Release Date Announced

मुंबई : (Mumbai) जैकी श्रॉफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ , (The Great Grand Superhero: Aliens Ka Aagman (The Arrival of Aliens) की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जी स्टूडियोज़ (Zee Studios) ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं और सुपरहीरो की दुनिया को मजेदार अंदाज में पेश करने वाली है।

फिल्म के नए पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक पौधा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे एक सुपरहीरो की विशाल छवि दिखाई दे रही है। पोस्टर के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया, “फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादाजी!” पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में पारिवारिक मनोरंजन के साथ फैंटेसी और हास्य का तड़का देखने को मिलेगा। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ में जैकी श्रॉफ के साथ प्रतीक बब्बर, भाग्यश्री, शरत सक्सेना, कुमार सौरभ और मिहिर गोडबोले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का विषय एक ऐसे बुजुर्ग किरदार के इर्द-गिर्द घूमता दिख रहा है, जो अपनी कल्पनाशील दुनिया में सुपरहीरो बन जाता है। फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों (theatrical release on May 29, 2026) में रिलीज होगी।