Warsaw : आखिरी दौर में कारुआना को हरा गुकेश चौथे स्थान पर

0
81
Warsaw: Gukesh Secures Fourth Place After Defeating Caruana in Final Round

वारसॉ : (Warsaw) विश्व चैंपियन डी गुकेश (World Champion D. Gukesh) ने सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना (Fabiano Caruana) को हराकर संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया। कारुआना और पोलैंड के डुडा जान-क्रजिस्ट्जोफ भी नौ-नौ अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। रैपिड वर्ग के बाद अब ब्लिट्ज वर्ग में 18 दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। रैपिड के अंतिम दिन 19 वर्षीय गुकेश ने फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के खिलाफ हार के साथ शुरुआत की और फिर आठवें दौर में स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के साथ ड्रॉ खेला। अमेरिकी खिलाड़ी हैंस मोके नीमन ने 13 अंकों के साथ इस वर्ग का विजेता बनकर इतिहास रचा। नीमन ने हमवतन वेस्ली सो को पूरे एक अंक से पीछे छोड़ा। फेडोसेव 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।