spot_img
Home crime news New Delhi : मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी,...

New Delhi : मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

0
24
New Delhi: ED conducts raids in Delhi in Mundra drugs case, investigating investments in night clubs

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार सुबह दिल्ली में पांच स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई हरप्रीत सिंह तलवार, शमशुद्दीन और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की गई।

ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act) (PMLA) के तहत की जा रही है। जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन का निवेश दिल्ली के नाइट क्लबों में किया गया था। इसी संबंध में ईडी वित्तीय लेनदेन और निवेश के स्रोतों की जांच कर रही है।

जांच एजेंसी के अनुसार, हरप्रीत सिंह तलवार (Harpreet Singh Talwar) को इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (NIA) पहले गिरफ्तार कर चुकी है। वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मुंद्रा बंदरगाह (Mundra port) पर 2021 में लगभग 3,000 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई थी, जिसे देश के सबसे बड़े मादक पदार्थ तस्करी मामलों में से एक माना जाता है। मामले की जांच विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है।