spot_img

ASSAM : असम के 27 जिलों में नौकरी भर्ती परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा निलंबित की गई

गुवाहाटी : असम में सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के दौरान संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए इस महीने दूसरी बार, रविवार को चार घंटे के लिए 27 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गईं। गौहाटी उच्च न्यायालय ने परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश के विरुद्ध दायर रिट याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा जिन 27 जिलों में परीक्षा आयोजित की जा रही है,वहां धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तृतीय और चतुर्थ समूहों के लगभग 30 हजार पदों के लिए 14.30 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। चतुर्थ समूह के लिए परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की गई थी और तृतीय समूह के लिए रविवार (28 अगस्त) को परीक्षा आयोजित की जा रही है। तृतीय समूह के बाकी पदों के लिए परीक्षा 11 सितंबर को होगी। सभी परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (एसईबीए) द्वारा आयोजित की जा रही हैं। गृह और राजनीतिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘गत सप्ताह 26 जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई थीं। इस बार बारपेटा को सूची में जोड़ा गया है।’ राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, पूर्वाह्न दस बजे से मध्याह्न 12 बजे तक और अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर की जाएंगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने 17 अगस्त को कहा था कि परीक्षा की अवधि के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी धांधली से बचा जा सके।

Mumbai : ‘द एकेडमी’ के सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का डायलॉग

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।...

Explore our articles