spot_img

Assam : शोणितपुर के नाहरनी चाय बागान में लगी भयावह आग

शोणितपुर (असम) : (Sonitpur (Assam) शोणितपुर जिले के रंगापाड़ा स्थित नाहरनी चाय बागान में बीती रात भयावह आग लग गई, जिससे एक घर जलकर राख हो गया। आग चाय बागान के 4 नंबर लाइन में रहने वाले पुकलु तांती के घर में लगी। इस घटना में उनकी पत्नी और छोटे बच्चे की जान बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि रात को बिजली न होने के कारण पुकलु तांती ने मोमबत्ती जलाई थी, जिससे आग लगने का संदेह जताया जा रहा है।

आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रंगापाड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

Supaul : सुपौल में 20 अप्रैल को लगेगा ‘सोलर मेला 2026’, पीएम सूर्य घर योजना की दी जाएगी जानकारी

सुपौल : (Supaul) नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (North Bihar Power Distribution Company Limited) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल द्वारा 20 अप्रैल सोमवार...

Explore our articles