spot_img

Araria : नागपंचमी पर महिलाओं ने की नागराज की पूजा

अररिया : अररिया के विभिन्न मंदिरों में नागपंचमी के मौके पर पूजा अर्चना के लिए सोमवार को महिला भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।नागपंचमी का पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह पर्व भगवान शिव के सबसे पसंदीदा माह सावन के सोमवार को पड़ी है।जिस कारण नागों की विशेष पूजा-अर्चना को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी।

नागपंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित वर प्राप्त होता है।इस बार नागपंचमी का शुभ संयोग सोमवार और सर्वार्थ सिद्धि योग का बना है।मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ साथ श्रद्धालुओं ने नागराज को दूध और लावा पिलाया।इसके अलावे मिथिलांचल की परंपरा के तहत गोबर के लेप से नाग की प्रतिमा का शक्ल बनाकर महिलाओं ने पौराणिक परंपराओं के अनुसार अपने घरों में पूजा पाठ किया।वहीं सर्पयोग और कालयोग से बचने के लिए घरों के दरवाजे पर निशान स्थापित किया गया।नागपंचमी के दिन सांप को दूध और लावा चढ़ाने की पौराणिक परंपरा है और उसके तहत महिला भक्तों ने नागराज को दूध और लावा का चढ़ावा किया।

Explore our articles